कंपनी द्वारा कैंप आयोजित कर दी सफेद सर्फ के बारे में विस्तार से जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के कठूमर रोड वसुंधरा गार्डन में झालानी ट्रेडिंग कंपनी के सौजन्य से उत्पादन कंपनी द्वारा सफेद सर्फ के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की गई ।आयोजित समारोह में मौजपुर घड़ी सवाई राम पिनान हरसाना बिचगावा बड़ौदामेंव भनोखर बड़ौदा कांन सहित स्थानीय व्यापारियों सहित कस्बे के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रमेश ठाकुरिया वैश्य समाज अध्यक्ष विशाल झालानी पूर्व उपसरपंच कुलदीप घीया चंद्र प्रकाश गुप्ता हेमंत खारवाल सुभाष गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन मनीष झालानी ने बताया कि कंपनी के द्वारा सर्फ के बारे में जानकारी देकर सभी मौजूद लोगों को गिफ्ट भेट की गई।