सेवा पखवाड़ा हेतु मंडल स्तर की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sep 14, 2025 - 13:54
 0
सेवा पखवाड़ा हेतु मंडल स्तर की कार्यशाला का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ की सेवा पखवाड़ा 2025 की बैठक मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
भाजपा महामंत्री भगवान सहाय गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलित किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि लक्ष्मणगढ़ मंडल प्रभारी सुनील बजाज रहे।सुनील बजाज का पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सेवा पखवाड़ा पर विस्तार से प्रकाश डाला।  मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक सेवा पखवाड़ा पार्टी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जिसमे स्वच्छता , रक्तदान शिविर, अस्पताल एवं लोगो के बीच पहुंच कर कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किया जाएगा। तथा सभी कार्यकर्ताओं से सांसद खेल उत्सव 2.0 में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाए जाने की अपील की। इस दौरान सुभाष मीना,प्रमोद बोहरा,समय सिंह यादव,सतीश बसवाल,रूपेश प्रजापत,त्रिलोक मीना, रवि प्रजापत,रोहिताश शर्मा,राजू आजाद,रामबाबू शर्मा,प्रकाश प्रजापत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................