मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस पर उपासना जाटव को किया सम्मानित
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेठ की छात्रा उपासना जाटव को जयपुर में हिंदी दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया। जिसने पिछले सत्र 24-25 में 12वीं कला वर्ग में 97.60 अंक हासिल कर कठूमर क्षेत्र का नाम राशन किया था तथा छात्रा ने हिंदी विषय में सौ फीसदी अंक प्राप्त किए थे
इस के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 14। सितम्बर रविवार को हिंदी दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेठ की छात्रा उपासना जाटव को 2025 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से उपासना जाटव को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।