रामकला मण्डल समिति अंता द्वारा भव्य रामलीला का मंचन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरपालिका के सहयोग से 22 सितंबर से 2 अक्टूबर से श्री रामकला मण्डल समिति अंता द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।
अंता (शफीक मंसूरी ) अंता कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरपालिका के सहयोग से श्री रामकला मण्डल समिति अंता द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति के अध्यक्षहरीश भंडारी, कोषाध्यक्ष धनराज चौरसिया, मंत्री हरिशंकर गुर्जर, निर्देशक त्रिलोकचंद शर्मा, बाबूलाल मालव ने बताया कि इस वर्ष ओर भी रामलीला के मंचन को भव्य बनाया जाएगा। रामलीला का मंचन 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक श्रीराम रंग मंच गढ़ अंता रात्रि 8 बजे से 11:30 बजे तक होगा। समिति के सदस्य भंवरलाल दाधीच, गोविंद सोनी, जितेंद्र सुमन, कन्हैयालाल सेन, प्रकाश राणा, रोहित नंदवाना, देवेश व्यास, गणेश दाधीच, भवानी सिंह, तरुण कुमार शर्मा, बिरधीलाल, महेश गौतम, देवेश मालव, रासबिहारी नागर, आनंद शर्मा, त्रिलोक वैष्णव, मयंक माहेश्वरी, हरीश वैष्णव, अशोक चौहान, रामचरण, मनोज कुशवाहा, भरत शर्मा, किशन गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, हेमंत गुप्ता इसमें अपनी पत्रों की भूमिका निभाएंगे।रामलीला का शुभारंभ अन्ता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल द्वारा फीता काटकर गणेशजी के पूजन के साथ किया जाएगा।


