अज्ञात व्यक्ति का शव मिला शिनाख्त नहीं होने पर किया दाह संस्कार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ थाना के क्षेत्र के झाकड़ा मार्ग के पास खेत में गत मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया था। जिसकी शिनाख्त नही होने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया एवं पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से दाह संस्कार करवाया गया। राजगढ़ थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि झाकडा गांव के समीप खेत मे गत 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष थी। जिसकी शिनाख्तगी के लिए काफी प्रयास किये गए। लेकिन शिनाख्तगी नही होने के कारण शनिवार को अज्ञात मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव का पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से अंतिम संस्कार करवाया गया।

