काली घाटी कोट में गूंजे चुनावी गीत: पुष्प वर्षा और साफा बंधवाकर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
उदयपुरवाटी | सुमेर सिंह राव:
उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के नवसृजित ग्राम पंचायत कोट में सरपंच पद के चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी और पारा दोनों सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में कोट से सरपंच पद की प्रत्याशी ममता देवी कांटीवाल ने सैकड़ो समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फीता काटकर अपने चुनावी कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।
भव्य स्वागत और महिलाओं ने गाए मंगल गीत: कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों ने प्रत्याशी ममता कांटीवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई और कार्यक्रम में पहुँचे गणमान्य लोगों व महिलाओं का चुनरी व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक मंगल गीत गाए गए और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया गया।
चहुंमुखी विकास का संकल्प: कार्यालय के उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरपंच पद प्रत्याशी ममता देवी कांटीवाल ने कहा कि यदि कोट क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें सरपंच चुना, तो वे पंचायत के चहुंमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी और हर क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित करेंगी।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान मदनलाल सैनी, जगन्नाथ सैनी, सरदार मल, मोतीलाल गुर्जर, धर्मचंद, रामधन कुमावत, कालूराम गुर्जर, बिडदू राम मेघवाल, चौथमल मेघवाल और संदीप मेघवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

