छात्रा सृष्टि सिंह का राज्य स्तरीय इंस्पायैर्ड अवार्ड प्रदर्शनी हेतु चयन होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
तखतगढ़ / बरकत खा
तखतगढ़ - राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसेलाव की छात्रा सृष्टि सिंह का राज्य स्तरीय इंस्पायैर्ड अवार्ड प्रदर्शनी हेतु चयन होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्रधानाचार्य घीसूलाल गर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी 2025 का आयोजन पाली में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय विद्यालय की छात्रा सृष्टि सिंह और दिवांशी नावरिया ने प्रभारी श्रवण कुमार एवं विनोद सांखला व.अ. के मार्गदर्शन में भाग लिया प्रदर्शनी में सृष्टि सिंह द्वारा प्रदर्शित मॉडल (नॉक रेस्पोंसिंग सेफ्टी हेलमेट) काराज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास से सम्मान सत्कार किया गया। समारोह के दौरान उप प्रधानाचार्य भंवर सिंह मेफावत, असाराम मीणा, जगदीश चौधरी, मुकेश शर्मा, डॉ. किरण चौहान, कमल प्रकाश, सरदारमल जाट, भेराराम परिहार, भंवरलाल सिंघला, सुनील गोस्वामी, लुम्बाराम, राणाराम देवासी, राकेश पुरी, पुष्पा सोलंकी सहित विद्यालय में अध्ययनरत समस्त विधार्थी उपस्थित रहे।