श्री बाबा खेतानाथ महाराज का 14वां विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर 9 नवम्बर को, अहीर बासना में होगी भव्य आयोजन की गूंज

Oct 27, 2025 - 13:07
 0
श्री बाबा खेतानाथ महाराज का 14वां विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर 9 नवम्बर को, अहीर बासना में होगी भव्य आयोजन की गूंज

अहीर बासना (खैरथल तिजारा) जयबीर सिंह । स्मरणीय री शम्भुज्योति श्री गुरु गौरीशंकर जी महाराज की कृपा से तथा सिद्ध अवधूत श्री खेतानाथ जी महाराज के आशीर्वाद से इस वर्ष बाबा खेतानाथ महाराज का 14वां विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।  यह आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अहीर बासना में दिनांक 9 नवम्बर 2025, रविवार (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी) को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भूपेन्द्र यादव (राज्यमंत्री, श्रम एवं नियोजन मंत्रालय, भारत सरकार) तथा अध्यक्षता पूर्व विधायक रामहेत यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत बालकनाथ जी महाराज (सांसद तिजारा), महंत शुभानंद जी महाराज (छपूर), महंत शंकरदास जी महाराज (नीमराणा), बलवंत सिसोदिया (जिला प्रमुख अलवर) सहित अनेक संत-महंत व गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

भंडारे से एक दिन पूर्व 8 नवम्बर, शनिवार की रात भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जो रात्रि 9:15 बजे से प्रभात 4:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद 9 नवम्बर को प्रातः 8:15 बजे कलश यात्रा, 9:15 बजे से भंडारा एवं रक्तदान शिविर प्रारंभ होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................