जुरहरा में गोपाष्टमी पर्व पर बुधवार को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
कामां/ डीग (रेखब चन्द शर्मा)
जुरहरा स्थानीय गौ सेवा एव जीव कल्याण समिति जुरेहरा के तत्वावधान में बुधवार 29 अक्टूबर को गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर क़स्बे में भव्य शोभायात्रा व भण्डार प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। गोपाष्टमी मेले के तहत 29अक्टूबर बुधवार को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, सुबह10 बजे गौमाता पूजन व सुबह 11 बजे भण्डारा प्रसाद दोपहर 1 बजे बैंड-बाजों व गौ माता व झांकियों से साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा क़स्बे के नए रामलीला मैंदान से आरम्भ होकर जाटव मौहल्ला, पुरानी पुलिस चौकी, चौपड़ा बाजार, मैन बाजार, बस स्टैंड व सैनी मौहल्ला से होते हुए नए रामलीला मैंदान पहुंचेगी। समिति के संरक्षक हरी सिह फौजदार ' पित्तो पटेल , लखो पटेल ' गजराज आर्य ,अध्यक्ष घनश्याम पांचाल , संगमंत्री बीनारायण सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश खण्डेवाल सचिव सुरेन्द्र जंगम मंत्री पवन सचेदवा , रामोतार साहू ' रोहिताश गुर्जर 'प्रदीप गौड ' भीम वघेल ' भुरा सैनी ' मोहित गौड ' गोपाल प्रसाद खण्डेलवाल , सुभाष जैन ' अरुण जैन , सोनिहाल सचदेवा ' कुनाल साहू ' कुनाल शर्मा ' प्रशान्त गौड ' दीपू सैन आदि उपस्थित रहे।


