मानवता का महाकुंभ निरंकारी संत समागम  अलवर जिले भर से श्रद्धालु होंगे रवाना 30 को

Oct 28, 2025 - 18:39
 0
मानवता का महाकुंभ निरंकारी संत समागम  अलवर जिले भर से श्रद्धालु होंगे रवाना 30 को

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) विश्व स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन 31 अक्टूबर से समालखा हरियाणा में होने जा रहा है जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और इस मानवता के महाकुंभ में जाने के लिए राजस्थान से ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष से तथा दूर देशों के श्रद्धालु भी  लाखों की संख्या मेंइस मानवता के महाकुंभ निरंकारी संत समागम में पहुंच रहे हैं ।
समागम स्थल पर सभी के ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ उनके खान-पान एवं अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।संत निरंकारी मंडल अलवर के मीडिया एवं पब्लिसिटी के अमृत खत्री ने बताया कि अलवर जिले से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस विश्व स्तरीय निरंकारी संत समागम में जाने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं जो की पूरे जिले भर से 20,25 बसों द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00  बजे रवाना होंगे और इसके अलावा काफी श्रद्धालु ट्रेनों से व अन्य साधनों से अपनी अपनी व्यवस्था द्वारा समागम में पहुंचेंगे और इस मानवता के महाकुंभ में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं परम आदरणीय राज पिता रमित जी के पावन दर्शन एवं सत्संग रूपी गंगा में स्नान करते हुए समागम का आनंद भी लेंगे ।
अलवर जिला संयोजक सोमनाथ जी एवं सेवा दल संचालक शिली राम  की उपस्थिति में अलवर ब्रांच के श्रद्धालु भाई बहन एवं सेवा दल सतगुरु का आशीर्वाद लेते हुए 30 अक्टूबर को बसों द्वारा एवं रेल द्वारा रवाना होंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है