कृधारा फाउन्डेशन ने किया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव भिवाड़ी के शौचालय का उद्घाटन

Oct 21, 2023 - 10:02
 0
कृधारा फाउन्डेशन ने किया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव भिवाड़ी के शौचालय का उद्घाटन

भिवाड़ी (मुकेश कुमार)  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव भिवाड़ी मैं विद्यालय के शौचालय का उद्घाटन कृधारा फाउन्डेशन द्वारा किया गया  उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कृधारा फाउन्डेशन द्वारा एक प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि चिरंजीवी ग्रुप के अध्यक्ष श्रीमान राहुल यादव जी, विशेष अतिथि पवित्र ह्रदय एनजीओ के चेयरमैन श्रीमान बृजेश कुर्मी जी, श्रीमान दशरथ जी, कृधारा फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमान नरेंद्र कुमार जी, समस्त अध्यापक गण, साथी गण एवं विद्यालय के बालक बालिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।
कृधारा फाउंडेशन के डायरेक्टर ने बताया कि विद्यालय में सभी शौचालय जर्जर होने के कारण बड़ी उम्र की बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इस वजह से कृधारा फाउंडेशन ने तुरंत प्रभाव से विद्यालय में शौचालय  एवं यूरिनल पोर्टस की मरम्मत करवाकर तुरंत चालू किया। साथी 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस था 15 अक्टूबर को विद्यालय का अवकाश होने के कारण हमें विद्यालय में नहीं बना पाए थे इसलिए आज हम विश्व छात्र दिवस की खुशी में हम आपके विद्यालय को उपहार स्वरूप शौचालय उपहार करते हैं
साथी चिरंजीव ग्रुप के अध्यक्ष श्रीमान राहुल यादव जी ने कृधारा फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की,  एवं पवित्र हृदय के अध्यक्ष श्रीमान बृजेश कुर्मी जी ने बताया है कि कृधारा फाउंडेशन लगातार एजुकेशन स्तर को ऊपर करने के लिए काम करता रहता है। ताकि हर बच्चे को प्राइमरी शिक्षा मिल सके। साथ ही विद्यालय के मुख्य अध्यापक तेजसिंह जी ने कृधारा फाउंडेशन धन्यवाद किया।
प्रोग्राम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रोग्राम के अंत में सभी बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया अंत में बच्चों को मिठाई का वितरण कर कार्य का समापन किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................