मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने,,,, बांके बिहारी मंदिर में हुआ श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन
सजाई छप्पन भोग व श्याम दरबार की फूल बंगला झांकी
सकट कस्बे के श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को श्री श्याम जन उपयोगी सेवा संस्थान बांदीकुई के सानिध्य में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाबा श्याम श्री बांके बिहारी जी हनुमान जी गणेश जी व दुर्गा माता का भव्य दरबार सहित छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। आयोजन भीखाराम, रामदयाल खंडेलवाल ने बताया कि भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई के गायक कलाकार दिनेश गुप्ता ने गणपत जी महाराज तुम्हारा क्या कहना,, गणेश वंदना सुनाकर की। भजन संध्या में आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले श्याम बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाकर मत्था टेक मन्नत मांगी। वही गायक कलाकार दिनेश गुप्ता ने ही गणेश वंदना के बाद श्याम बाबा का भजन मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने सहित हनुमान जी का भजन थारी जय हो पवन कुमार मैं वारी जाऊं बालाजी व रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी न्यारी भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वही बांदीकुई के ही गायक कलाकार रामवीर भुखमरिया ने श्याम बाबा का भजन सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, लगे कुटिया दुल्हन सी मेरे सरकार आए हैं,, व माता का भजन लगन मैया से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बजवाई वही दौसा के गायक कलाकार सागर शर्मा ने बाबा श्याम का भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है थाने भोग लगाना है सहित हनुमान जी का भजन छोटो सो बांदर हद करगो सवामणी का लड्डू सारा चट करगो भजन गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या के दौरान कलाकारों द्वारा बीच-बीच में बाबा श्याम के जयकारे लगाए गए। इस दौरान बाबा श्याम, श्री बांके बिहारी जी, हनुमान जी व दुर्गा माता का भव्य दरबार सजाया गया। साथ ही बाबा श्याम को छप्पन भोग की प्रसादी का भोग लगाया गया साथ ही दरबार में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर हवन-पूजन किया गया। भजन संध्या का समापन महाआरती के साथ किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को बाबा श्याम श्री बांके बिहारी जी राधाजी गणेश जी व हनुमान जी आदि देवी-देवताओं को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के महंत देवादास महाराज, हरि मोहन झालानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


