विकसित भारत 2047 एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन

Nov 4, 2025 - 11:44
 0
विकसित भारत 2047 एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

खैरथल  (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा साहित्यिक-सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि विद्यार्थियों के विचारों और सुझावों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'विकसित भारत 2047' एवं 'आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हर्षिता, अंजली, काजल, दिव्या आदि कुल सोलह विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनजातीय स्वतंत्रता एवं अधिकारों के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में किंजल चौहान प्रथम, प्रीति द्वितीय, भारती एवं प्रीति संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुशाल जाटव ने, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी ने तथा तृतीय सबरीना ने प्राप्त किया।
इसी के साथ ही राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, राजवीर सिंह मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है