आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमं धनम् (उपस्वास्थ्य केन्द्र ) खोहरा योग प्रशिक्षिका ने कराया योग
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमम् धनम् खोहरा योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित द्वारा तहसील क्षेत्र के ज्ञान भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडानागर में योगाभ्यास कराया योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराया ।
बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी व्हीट ग्रास के उपयोग की सलाह दी साथ ही इनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विश्राम बलाई अध्यापक धनश्याम मीना एवं विद्यार्थी गण चंचल मीना कनिष्का मीना रक्षिका मीना अनुष्का मीना ओम प्रकाश मीना श्वेता गूर्जर कोयल गूर्जर गजेन्द्र गूर्जर हेमंत दीक्षित दीपिका दीक्षित आदि मौजूद रहे ।