गो तस्करी के मामले में फरार ईनामी गौतस्कर गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर अरावली विहार थाना पुलिस ने गो तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब रहे कि अरावली विहार थाना क्षेत्र में 23 फरवरी 2025की रात को गौतस्करी की घटना हुई जिसमें दो गायों को ले जाया जा रहा था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। इसमें मुख्य आरोपी फरार चल रहा था अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद पुत्र मंगल मेव निवासी पालपुर थाना शेखपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सामोला चौक शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी में यह भी आया है अरशद के खिलाफ पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था अरशद हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके खिलाफ लूटपाट चोरी नकजनी जैसे मुकदमे दर्ज है।






