केन्द्रीय विद्यालय क्षेत्र में खोले जाने की मांग को लेकर जिला कलैक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nov 10, 2025 - 12:31
 0
केन्द्रीय विद्यालय क्षेत्र में खोले जाने की मांग को लेकर जिला कलैक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले कस्बेवासियों ने सोमवार को स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोले जाने को लेकर राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में एसडीएम सीमा मीना को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप अवगत करवाया है।राजगढ़ आवाज मंच के सदस्य मुकेश जैमन ने बताया कि राजगढ़ विकास के पथ पर निरंतर पिछड़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विधालय को हर हाल में राजगढ़ उपखंड में ही खोला जाए

राजगढ़ उपखण्ड के लिए विगत 2021 में केंद्रीय विधालय स्वीकृत किया गया था। उसके लिए जमीन देखने का काम चल रहा था। इस दौरान रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में विधालय ले जाने की बात हुई है। जिसको लेकर राजगढ़ की जनता में भारी आक्रोश है। इसको लेकर राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सीमा मीना को ज्ञापन सौंपा था। जिस दौरान उपखण्ड अधिकारी द्वारा राजगढ़ एसडीएम की ओर से नगरपालिका क्षेत्र में भूमि के लिए सुझाव मांगे थे। इसको लेकर सोमवार को राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में केंद्रीय विधालय के लिए दो महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है