रामसिंह मीना राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन मे राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त

Feb 29, 2024 - 07:54
 0
रामसिंह मीना राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन मे राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त

 राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना(खोहरा चौहान) की सिफारिश पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना ने नियुक्ति दी

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना,

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना ने राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना(खोहरा चौहान) की सिफारिश पर बुधवार को राष्ट्रीय कार्यालय से आदेश जारी कर अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के टहटड़ा गांव के रामसिंह मीना पुत्र श्री हरभान मीना को संगठन मे राजस्थान प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति दी है।
साथ ही प्रदेश सचिव रामसिंह मीना को राष्ट्रीय कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि संगठन के निर्देशानुसार सर्वसमाज के गरीब  , दलित  , शोषित वर्ग तथा महिलाओ के उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर  सम्बन्धित जिम्मेदार उच्चाधिकारीगणो से सहयोग प्राप्त कर आमजन की सेवा कर संगठन को मजबूत बनावे।
साथ ही प्रदेश सचिव मीना को निर्देशित किया है कि जल्द ही अपनी कार्यकारिणी बनाकर राष्ट्रीय कार्यालय को सूचित करे और संगठन के बैनर व फ्लेक्स लगाकर आमजन को संगठन के बारे मे बताये।
यह नियुक्ति मीना को एक वर्ष के लिए दी गई है और संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार ही कार्य करते हुए संगठन विस्तार मे सहयोग देवे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना ने मिडिया को बताया कि यह संगठन पूरे भारत देश मे सक्रिय है और आमजन की लगातार सेवा कर रहा है तथा यह हमारा संगठन भारत सरकार द्वारा रिकोग्नाइज्ड है जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर : 26/2019 है।
मिडिया को यह सारी जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के द्वारा दी गई है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................