जिला स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता संपन्न

Nov 10, 2025 - 15:31
 0
जिला स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता संपन्न

गुरला (भीलवाड़ा / बद्रीलाल माली) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की सत्र 2025 -26 की जिला स्तरीय बौद्धिक व सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि प्रतियोगिता आज पी.एम .श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा (मुख्यालय) रामेश्वर बाल्दी के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय पार्षद लव कुमार जोशी की अध्यक्षता तथा मुख्य पर्यवेक्षक मंगलेश्वर शर्मा प्रधानाचार्य, प्रेम शंकर जोशी, विजय कुमार गुप्ता राजेंद्र विजयवर्गीय,  एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मण सिंह राठौड़ के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। मुख्य पर्यवेक्षक शर्मा ने प्रतियोगिता का परिचय देते हुए बताया कि  सृजनात्मक प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर  निबंध, एकल गीत,  चित्रकला, क्विज, आशु भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम, व द्वितीय स्थान प्राप्त लगभग 75 प्रतिभागियों व 19 प्रभारी शिक्षकों 10 निर्णायकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी स्नेह लता के अनुसार सभी प्रतियोगिताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा में बालकों ने  बेहतरीन  प्रदर्शन किया।  मुख्य अतिथि बाल्दी ने बालकों का मनोबल बढ़ाते हुए सभी को जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में हरीश पंवार, महेश मंडोवरा, बनवारी लाल काबरा, मंजू बाहेती, सतीश व्यास, अजय जैन, रामेश्वर जीनगर, चंद्रेश टेलर , संजू शर्मा ने निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी सुहिल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है