जहाजपुर में आयोजित हुआ दसवां राज्य स्तरीय विराट हरि बोल प्रभात फेरी‌ सम्मेलन

Sep 22, 2024 - 15:47
 0
जहाजपुर में आयोजित हुआ दसवां राज्य स्तरीय  विराट हरि बोल प्रभात फेरी‌ सम्मेलन

जहाजपुर (आज़ाद नेब) हर दो वर्ष में होने वाले राज्य स्तरीय दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडलों का दसवां विराट सम्मेलन 22 सितंबर रविवार को जहाजपुर में आयोजित हुआ l जिसमे सैकडौं प्रभात फेरियों ने भाग लिया लोगों ने प्रभात फेरियों का जगह जगह स्वागत किया।

दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल के अध्यक्ष उदय लाल टांक ने बताया कि दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल जहाजपुर के तत्वाधान में राजा जनमेजय की इस पावन यज्ञ स्थलि पर आज 22 सितंबर रविवार को राजस्थान प्रांत के विभिन्न ग्रामों की दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडलों का दसवां विराट सम्मेलन हुआ। जिसमें सुबह आठ बजे बागर के बालाजी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो भंवर कला गेट, चेटक चौराहा, सदर बाजार, नौ चौक, चमन चौराहा, कल्याण जी का मंदिर, जय सियाराम मार्ग, होते हुए दोपहर 2 बजे बस स्टैंड पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित हुई। 

धर्म सभा को 1008 पीठाधीश्वर आचार्य निर्मल राम जी महाराज दातडा धाम एवं 1008 स्वामी श्री नंदकिशोर जी महाराज मिडकेश्वर महादेव सिंगोली मध्यपदेश के सदुपदेश प्रवचन हुए। दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल जहाजपुर की ओर से बाहर से आने वाली प्रभात फेरी मंडलों को सामूहिक भोज का आयोजन कृष्ण वाटिका में रखा गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की माकूल व्यवसाय रही जगह-जगह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का जाप्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................