ठेकाप्रथ बंद करने की मांग को लेकर प्लेसमेंट एजेंसी कार्मिको में रोष, आन्दोलन की दी चेतावनी
जयपुर (राजस्अथान) अखिल राजस्थान राज्य प्लेसमेंट एजेंसी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के तत्वाधान में एक मीटिंग का आयोजन जयपुर में किया गया। महासंघ कोर कमेटी सदस्य जहीर अहमद ने बताया कि प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम में कार्यरत बड़ी संख्या में प्लेसमेंट एजेंसी कार्मिक इस मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य मुद्दा पिछली सरकार से लंबित चल रही सरकारी विभागों से ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर रहा। कोर कमेटी सदस्य इलियास मोहम्मद खान ने बताया कि वर्तमान डबल इंजन की भजनलाल सरकार ने बजट सत्र 2025 में घोषणा की थी कि प्रदेश के सरकारी संस्थानों से ठेका प्रथा को समाप्त कर सरकारी संस्था के माध्यम से नियुक्ति दी जाएगी यह घोषणा वर्तमान तक धरातल पर नहीं उतरी है। इससे प्लेसमेंट एजेंसी कार्मिकों में रोष व्याप्त है।
कोर कमेटी सदस्य देवाशीष सेन एवं गणेश लाल मीणा ने बताया कि पंचायत चुनाव एवं विधानसभा बजट सत्र से पहले पूरे प्रदेश में जागृति यात्रा निकालकर प्रदेश के प्लेसमेंट एजेंसी कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं एकजुट किया जाएगा। अगर शीघ्र प्रशासन एवं सरकार द्वारा ठेका कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मीटिंग में प्रदेश के अनेक सरकारी विभागों से , धीरज दास महावर, कमल बैरवा, बनवारी बैरवा, संजीव जोशी,मनोज जांगिड़, प्रदीप तंबोलिया, सुनील पवार, भरत व्यास, मीना देवी, जावेद खान, प्रेम मीणा, रामकिशोर मीणा एवं बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारियो सहित शिक्षा विभाग से ICT कंप्यूटर अनुदेशक, मिड-डे-मील, चिकित्सा विभाग, दुग्ध उत्पादन डेयरी, कृषि विपणन विभाग, चिकित्सा विभाग में एम्बुलेंस 104, 108, कृषि विभाग, SMS ट्रॉमा सेंटर चिकित्सा विभाग, आदि अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे उपस्थित रहे।

