बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई धूमधाम से

Nov 11, 2025 - 13:11
 0
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई धूमधाम से

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
रैणी क्षेत्र के ग्राम परबैनी स्थित यज्ञशाला में सोमवार की देर सांय भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय स्वाभिमान महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके स्वागत में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी नृत्य और गीतों से हुई। मंत्री यादव ने परबैनी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि पर फावड़ा चलाकर मुहूर्त किया। परबैनी गांव में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा की। जनजातीय स्वाभिमान महोत्सव चिड़ियाघर की भूमि का पूजन किया । 
मंत्री यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है।  महोत्सव का समापन ढांचा दंगल गीतों की मधुर प्रस्तुति के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर भाजपाई एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है