किशनगढ़बास में भीषण हादसा: शराबी ट्रक ड्राइवर ने खोखों में घुसाया ट्रक, आग लगने से मची अफरातफरी

Nov 11, 2025 - 13:21
 0
किशनगढ़बास में भीषण हादसा: शराबी ट्रक ड्राइवर ने खोखों में घुसाया ट्रक, आग लगने से मची अफरातफरी

भिवाड़ी (मुकेश कुमार)
खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बस स्टैंड के बाहर तोप सर्किल के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खोखों में जा घुसा, जिससे ट्रक और खोखे धधक उठे। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ और धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घरों के शीशे तक हिल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (संख्या RJ25 GA 8569) करीब 100–110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था। नियंत्रण खोने पर चालक ने ट्रक को सीधे सरकारी स्कूल की बाउंड्री से सटे लकड़ी के खोखों में ठोक दिया, जिससे जोरदार विस्फोट जैसी आवाज हुई और आग फैल गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद किशनगढ़बास थाना पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन देरी से आने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में खैरथल और तिजारा से तीन दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रक चालक रफीक खान (निवासी लाडपुर, रामगढ़) हादसे के वक्त नशे में था। उसे गंभीर हालत में सीएचसी किशनगढ़बास में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है