भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर प्रताप ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
15 नवम्बर को होगें शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
अलवर (अनिल गुप्ता) भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत शुक्रवार को प्रताप ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया, प्रदर्शनी की शुरुआत सुबह 11 बजे की गई, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के योगदान को आकर्षक प्रदर्श के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि पहुंचे। प्रदर्शनी में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका और लोककला से जुड़े विशेष स्टॉल लगाए गए।