स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लक्ष्मी चौधरी को जिले में टॉपर परिणाम देने पर किया सम्मानित

Aug 16, 2026 - 19:27
 0
स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लक्ष्मी चौधरी को जिले में टॉपर परिणाम देने पर किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) की साइंस वर्ग की प्रतिभाशाली छात्रा लक्ष्मी चौधरी को जिला स्तर पर टॉप करने की शानदार उपलब्धि पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा 15 अगस्त को स्मृति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लक्ष्मी चौधरी गांव रोणपुर निवासी है‌, प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके पिता गरीब कृषक है, जिनके पास मात्र एक बीघा जमीन है, इसी से अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं।
यह सम्मान लक्ष्मी चौधरी की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के निदेशक मोरध्वज सिंह चौधरी ने गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................