IAS अधिकारी की टिप्पणी पर विप्र फाउंडेशन का विरोध: राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

Nov 27, 2025 - 11:27
 0
IAS अधिकारी की टिप्पणी पर विप्र फाउंडेशन का विरोध: राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

रूपवास कस्बे में विप्र फाउंडेशन जोन 1 डी के चैप्टर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाराशर के नेतृत्व में एसडीएम विष्णु बंसल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि देशभर में एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें संतोष वर्मा नामक व्यक्ति ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में अत्यंत अशोभनीय और स्त्री-विरोधी भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है। संतोष वर्मा को मध्य प्रदेश कैडर का आईएएस अधिकारी और अजाक्स संस्था का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है।

इस वक्तव्य को केवल ब्राह्मण समाज का ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय नारी गरिमा का घोर अपमान बताया गया है। इससे देशभर में सामाजिक वातावरण में तीव्र रोष व्याप्त है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यह बयान समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य वैमनस्य पैदा करने और देश की एकता को कमजोर करने की नीयत से दिया गया प्रतीत होता है।

विप्र फाउंडेशन ने आक्रोशित नागरिकों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मांग की है कि उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और न्यायोचित एवं कठोरतम कानूनी दंड दिया जाए।

संगठन का कहना है कि इससे समाज में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि नारी सम्मान और सामाजिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है