हिड़ौन सड़क मार्ग के तरगवा गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक की मौत दो गंभीर घायल

Nov 13, 2025 - 07:01
 0
हिड़ौन सड़क मार्ग के तरगवा गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक की मौत दो गंभीर घायल

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)- उपखंड भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित गांव मजाजपुर तरगवा निकट दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओ में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सालयों में भर्ती करवाया गया। जहां एक जने की मौत हो गई। बल्लभगढ़ चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार 11 नवंबर की देर रात को एक ट्रैक्टर के पलट जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर चालक मुकेश पुत्र जगदीश गुर्जर सकरघटा मासलपुर करौली निवासी घायल अवस्था में मिला। जिस पर उसे निजी वाहन के द्वारा महवा भर्ती करवाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर 12 नवंबर बुधवार को प्रातः बाइक पर सवार होकर आ रहे पिता पुत्र की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा भिड़ी। जिसमें वैर थाना के जहाज निवासी 21 वर्षीय सुनील पुत्र हरिसिंह एवं हरिसिंह पुत्र सुखचंद जाटव घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा भुसावर सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। जहां पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................