उर्वरक एवं बीज वितरण व्यवस्था हेतु सुचारू कंट्रोल रूम स्थापित

Dec 1, 2025 - 13:00
 0
उर्वरक एवं बीज वितरण व्यवस्था हेतु सुचारू कंट्रोल रूम स्थापित
प्रतिकात्मक छवि

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में उर्वरक एवं बीज वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार जांच और मॉनिटरिंग की जा रही है। संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश गुप्ता ने बताया कि विभागीय टीमों द्वारा प्रतिदिन खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खरीद-फरोख्त में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हो और किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक नियमित रूप से उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु कृषि विभाग कार्यालय में आदान व्यवस्था संबंधी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत, अनियमितता या मनमानी की सूचना किसान सीधे कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8000907075 पर दे सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी कृषि अधिकारी रूपेन्द्र मीणा एवं संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश चन्द मो. 9414941632 द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण कार्यवाही के तहत 29 नवम्बर को नदबई तहसील प्रभारी डॉ. सीमा द्वारा किए गए निरीक्षण में मैसर्स बांके बिहारी खाद बीज भण्डार, खेरिया मोड पर रिकॉर्ड संबंधी गंभीर कमियां पाई गई थीं। निर्धारित मानकों के उल्लंघन और दस्तावेजों के सही संधारण में कमी के कारण सोमवार उक्त फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
इसी क्रम में सोमवार को किए गए निरीक्षण में मुदगल खाद बीज भण्डार, गहनौली, रूपवास में रिकॉर्ड संधारण संबंधी अनियमितताएं और स्टॉक का मिलान सही नहीं पाया गया। विभाग ने नियमों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसान हित में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी प्रकार की सख्त प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है