अमृता हाट मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

Dec 1, 2025 - 13:02
 0
अमृता हाट मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एम.एस.जे. कॉलेज ग्राउंड, भरतपुर में 26 नवंबर से 2 दिसंबर  तक आयोजित संभागीय स्तरीय अमृता हाट मेला विविध गतिविधियों के साथ निरंतर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के अंतर्गत सोमवार को चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उप निदेशक, महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में छवि चौधरी ने प्रथम स्थान, राधिका कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा जाह्नवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में किरन प्रथम, जाह्नवी पराशर द्वितीय तथा पारुष्णि तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप चार ने प्रथम, ग्रुप एक ने द्वितीय एवं ग्रुप दो ने तृतीय स्थान हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेले के दौरान महिला अधिकारिता एवं प्रयत्न संस्था की कोऑर्डिनेटर शालो हेम्ब्रोम द्वारा बालिकाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों और महिलाओं को बाल अधिकार, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। अमृता हाट मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।
अमृता हाट का समापन आज
उन्होंने बताया कि संभागीय स्तरीय अमृता हाट मेला दोपहर 2 बजे किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त, भरतपुर, श्रीमती नलिनी कठोटिया होंगी। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है