विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरित

Nov 3, 2025 - 14:18
 0
विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरित

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) 69 वी राज्य स्तरीय छात्र/ छात्रा एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के छठवें दिन जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने आवास स्थलों, पंजीयन स्थल, खेल मैदान आदि का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित कार्मिकों को दिशा निर्देश दिए एवं छात्र-छात्रा वर्ग के आज दिनांक तक संपन्न हुए आठ (8) इवेंट्स के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरित कर मेडल सेरिमनी का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल एवं प्रतियोगिता मीडिया प्रभारी के अनुसार छठवें दिन करवाए गए इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार रहे-
1--  200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग परिणाम-
1-प्रथम-अनिल जैसलमेर    23.94 सेकंड 
2-द्वितीय-रोहित सिंह अजमेर 24.30 सेकंड
3-तृतीय-मयंक हनुमानगढ़ 24.72 सेकंड

2--  200 मी दौड़ छात्रा वर्ग परिणाम-
1-प्रथम-हिना बाटोलिया नागौर 27.26 सेकंड
2-द्वितीय-प्रतिज्ञा गोदारा सीकर 27.70 
3-तृतीय-आराध्या बीकानेर 27.87 सेकंड

3--  400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग परिणाम-
1-प्रथम-अनिल कुमार जैसलमेर 51.29 सेकंड
2-द्वितीय-प्रदीप श्रीगंगानगर अकैडमी 51.54 सेकंड
3-तृतीय-केसर सिंह बीकानेर 52.70 सेकंड

4--  400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग परिणाम
1-प्रथम-हिना भालोठिया नागौर 1.00.45 मिनट
2-द्वितीय-आराध्या बीकानेर 1.02.00 मिनट
3-तृतीय-सुमन गुर्जर भीलवाड़ा 1.02.88 मिनट

शारीरिक शिक्षक संघ प्रारंभिक शिक्षा अशोक सिंह फौजदार ने बताया कि आज एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ड्यूटी में नियुक्त भरतपुर जिले के शारीरिक शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता में शेष रही टीम के खिलाड़ियों उनके प्रभारी, बीकानेर से नियुक्त निर्णायक मंडल सदस्य एवं भरतपुर कार्यालय द्वारा विभिन्न समितियो में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए खीर, पुआ,सब्जी,पुडी और रायता आदि की अपनी तरफ से दावत दी गई । हरीश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का शेष रहे इवेंट 100 मीटर दौड़ छात्र/छात्रा वर्ग सुबह 7.30 बजे करवाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि कल प्रातः 11 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भागीरथ चौधरी विभाग संघ चालक मुख्य अतिथि एवं दौलत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 

प्रतियोगिता में बीकानेर से प्रतिनियुक्त निर्णायक मंडल ओमप्रकाश गोदारा, प्रकाश सिंह सिरोही,खुर्शीद खान,महेश चंद बैरवा,रविकल उदयपुर,संजय बिश्नोई ,राजेंद्र गाडरी आदि सहित निर्णायक की भूमिका निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................