खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए

Dec 1, 2025 - 12:58
 0
खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
आदेश के अनुसार पहला स्थानीय अवकाश मेला बाबा मोहनराम काली खोली के अवसर पर 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेगा। यह क्षेत्र में आयोजित होने वाला प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। दूसरा स्थानीय अवकाश मेला हनुमान जी महाराज (बासकृपालनगर) के उपलक्ष्य में 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि दोनों तिथियों को जिले में समस्त राजकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है