एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मान

Dec 2, 2025 - 15:48
 0
एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) । मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को मंगलवार को निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल समारोह में सम्मानित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह से जुड़े जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने भरतपुर जिले के पांच बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए सुपरवाइजरों में 74-नदबई विधानसभा क्षेत्र से वेद प्रकाश एवं सोहनलाल शर्मा, 75-वैर से पुष्पेंद्र सिंह और राजेंद्र कुमार सैनी तथा 75-बयाना विधानसभा क्षेत्र से टीटू कुमार शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की मैपिंग, सत्यापन और प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को जिले ने समयबद्ध व सटीकता के साथ पूर्ण कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि बीएलओ और सुपरवाइजरों की निष्ठा, समर्पण, सतत निगरानी और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की मैपिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
नदबई व वैर विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत
उन्होंने बताया कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र ने गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में 99.99 प्रतिशत, नदबई तथा वैर विधानसभा क्षेत्रों ने शत-प्रतिशत तथा बयाना क्षेत्र ने 99.98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। इस प्रदर्शन ने प्रदेश स्तर पर जिले की छवि को और मजबूत किया है। जिले की टीम भावना, पारदर्शिता और समन्वित कार्यशैली इसके पीछे प्रमुख कारक रहे हैं।
मतदाता जागरूकता के लिए जिले में विशेष पहल भी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के संदर्भ में जनता को जागरूक करने हेतु नगर निकायों में कचरा संग्रहण वाहनों पर स्थानीय भाषा में गीत के माध्यम से प्रचार-प्रसार अभियान संचालित हो रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक मतदाता सूची से जुड़े प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील हों और सक्रिय भागीदारी निभाएं
संशोधित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम को मंजूरी दी जा चुकी है, जिसकी अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार  गणना चरण में गुरुवार 11 दिसंबर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार 16 दिसंबर 2025 , दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित अवधि मंगलवार 16 दिसंबर 2025 से गुरुवार 15 जनवरी 2026 तक होगी। उन्होंने बताया कि नोटिस चरण एवं दावों का निपटान आगामी मंगलवार 16 दिसंबर 2025 से शनिवार 7 फरवरी 2026 और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार तिथि 14 फरवरी 2026 तक होगा।
इस सम्मान समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वैर गंगाधर मीणा, बयाना के दीपक मित्तल, नदबई के सचिन यादव, भरतपुर की भारती गुप्ता, भुसावर के राधेश्याम मीणा, रूपवास के विष्णु बंसल,उच्चैन के सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक भारती भारद्वाज, चुनाव शाखा से हेमंत शर्मा, स्वीप कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश खूंटेला, गौरव, राहुल, देशराज, महेंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है