खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 - भरतपुर में बॉक्सिंग मुकाबलों का जोरदार आगाज, दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन

Dec 2, 2025 - 15:51
 0
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 - भरतपुर में बॉक्सिंग मुकाबलों का जोरदार आगाज, दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत सरकार, राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 का आयोजन 24 नवंबर से 05 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों में सफलतापूर्वक चल रहा है।
इसी क्रम में भरतपुर स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ स्टेडियम में 1 से 5 दिसंबर 2025 तक बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए लगभग 240 खिलाड़ी एवं 144 अधिकारी, टेक्निकल ऑफिशियल एवं रेफरी भाग ले रहे हैं।
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसने सभी खिलाड़ियों व दर्शकों में उत्साह का संचार किया। इसके बाद विभिन्न वजन वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, स्टैमिना और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। 
आज के प्रमुख परिणाम 
पुरुष वर्ग

  • 48-51 किग्रा - मुकेश (महर्षि संदीपनी आदर्श संस्कृत विश्वविद्यालय, उदयपुर)
  • 48-51 किग्रा - मुकुद आचार्य (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर)
  • 51-54 किग्रा - साहिल (जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूँ)
  • 54-57 किग्रा - सुन्दराम यादव (पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर)
  • 57-60 किग्रा - आशीष कुमार (जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय)
  • 60-63 किग्रा - सचिन (भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां)
  • 60-63.5 किग्रा- प्रसन्न कुमार (एमडीयूआर)
  • 63.5-67 किग्रा - नितेश (पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय)
  • 67-71 किग्रा - हिमांशु (भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय) एवं नवीन (गुरु काशी विश्वविद्यालय, तलवंडी साबो)
  • 71-75 किग्रा - मोहित (लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, पंजाब)
  • 75-80 किग्रा - कुलवीर (लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय) एवं कबीर (टीएम भगत फूल सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी)
  • 86-92 किग्रा - जयवर्धन (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक)
  • $92 किग्रा - रजत (टीएम भगत फूल सिंह) एवं रिदम (सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना)

महिला वर्ग

  • 45-48 किग्रा - भारती (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक)
  • 48-50 किग्रा - खुशी (डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा)
  • 50-52 किग्रा - याशिका (लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय)
  • 52-54 किग्रा - शिवानी (सूर्यसेन यूनिवर्सिटी, हरियाणा) एवं रूचिका (च. बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी)
  • 54-57 किग्रा - स्नेहा (महर्षि संदीपनी आदर्श संस्कृत विश्वविद्यालय)
  • 57-60 किग्रा - निकिता (संत शिरोमणि जैन विश्वविद्यालय) एवं पूनम (संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय)
  • 60-63 किग्रा - के. मोनिशा (यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ बंगाल)
  • 63-66 किग्रा - ललिता (गुरु काशी विश्वविद्यालय)
  • 66-70 किग्रा - स्नेह (गुरु काशी विश्वविद्यालय)
  • 70-75 किग्रा - स्वेता (महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर) एवं निशा (च. बंसीलाल विश्वविद्यालय)
  • 75-81 किग्रा - एकता (गुरु काशी विश्वविद्यालय)
  • $81 किग्रा - ताश्री मेनारिया (यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जयपुर) एवं वंशिका (हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला)

उन्होंने बताया कि लोहागढ़ स्टेडियम में चल रही इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। आगामी दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा है तथा प्रतियोगिता सुचारु रूप से जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है