राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने सरपंचों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Dec 2, 2025 - 15:46
 0
राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने सरपंचों के खिलाफ किया प्रदर्शन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हलैना क्षेत्र में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने सरपंचों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांवों में सफाई कार्य के बदले मिलने वाले पेमेंट को 7 महीनों से रोक दिया गया है और सरपंच पेमेंट जारी करने के एवज में आधा हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगते हैं। सीएलएफ तिरंगा राजीविका क्लस्टर की अध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया कि कई सरपंचों ने सफाई संबंधी एमओयू रद्द करने की धमकी देते हुए नोटिस तक जारी किए हैं, जबकि महिलाएं नियमित काम कर रही हैं और आर्थिक तंगी झेल रही हैं। उधर, पाली ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से आरोपों से इंकार करते हुए सरपंच प्रतिनिधि प्रेम सिंह नेन्हा ने दावा किया कि राजीविका की महिलाएं सफाई का कार्य ठीक से नहीं कर रहीं और नोटिस देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचाई गई हैं। सरपंच पक्ष के इन दावों के बीच महिलाओं का कहना है कि सरपंच पेमेंट में हेरफेर कर रहे हैं और बिलों पर वाइटनर लगाकर राशि बदल दी जाती है। विवाद बढ़ने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है