हसनपुर में पर्यावरण संरक्षण, साइबर अपराधों पर कानून की दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण नियंत्रण के संबंध में कानूनी जागरूकता शिविर रालसा के तहत तहसील क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में आयोजित किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश एडीजे गोपाल सैनी के निर्देशन पर पीएलवी कैलाश चंद सैनी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण प्रदूषण" हानिकारक पदार्थों द्वारा प्राकृतिक पर्यावरण के प्रदूषण को संदर्भित करता है, जो प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ता है। और पारिस्थितिक तंत्रों और जीवित जीवों को नुकसान पहुँचाता है। यह औद्योगीकरण, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन और वनों की कटाई जैसी मानवीय गतिविधियों के कारण होता है, और इससे स्वास्थ्य समस्याएँ, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का ह्रास होता है। अपने अधिकार जानें, उन्हें प्रयोग करें, और समाज में न्याय व समानता स्थापित करे।
वही शिविर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर अपराधों पर कानूनी जागरूकता के लिए शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार करने के लिए सशक्त बनाना है। ये कार्यक्रम साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, और सोशल मीडिया दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी
साइबर क्राईम / फॉड की घटना होने पर 1930 नम्बर या cybercrime.gov.in पर एवं अलवर न 8764874306 पर कॉल कर तुरन्त शिकायत दर्ज करावें या अपने संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज करावें। कार्यक्रम में कानूनी प्रावधानों और शिकायतों के निवारण तंत्रों और मोबाइल से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजना के अन्तर्गत निःशुल्क विधिक सहायता और सलाह की उपलब्धता का प्रचार-प्रसार किया ।जिसमें NALSA हेल्पलाइन 15100 जानकारी दी।


