स्टेशन रोड पर स्थित विद्यालय में योग सत्र का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) जिले के राजगढ़ उपखण्ड अन्तर्गत श्री गोविन्द देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में बचपन विद्यालय में योग सत्र का आयोजन किया गया ।
प्रधानाध्यापिका सैनी ने बताया कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक प्राणायाम सूर्य नमस्कार ताडासन वृक्षासन हलासन आदि का अभ्यास कराया ।
योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने योग सत्र में आहार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देसी गौ माता का दूध दही घी छाछ व गो पीयूष लेना चाहिए। नीम गिलोय आंवला एलोवेरा हल्दी तुलसी व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की बात कही। योगाचार्य ने कहा कि जो हम खेत में डालते हैं। वही पेट में आता है । अंकुरित मूंग मोठ चने से अच्छी मात्रा में हमें न्युट्रिशन प्राप्त होते हैं ।इसलिए रोज सुबह सुबह इनका सेवन करें । वेदों में अन्न को ब्रह्म की संज्ञा दी गई है। औरअन्न भगवान का जितना सम्मान एवं सत्कार करेंगे उतना हमारा तन व मन स्वस्थ्य एवं निरोगी रहेगा । फसल उत्पादन तकनीक में जहरीले कीट नियंत्रण के साथ युरिया डी ए पी उपयोग नहीं करने की प्रेरणा दी । प्रकृति के साथ गोमाता एवं धरती माता ये तीनों एक ही हैं इन तीनों के द्वारा ही विश्व को निरोगी सहयोगी उपयोगी बलवान प्रज्ञावान एवं महान बनाया जा सकता है ।इन तीनों की रक्षा सुरक्षा के साथ देशी गो वंश की रक्षा सुरक्षा एवं पालन करने की प्राथमिकता हमारा कर्तव्य होना चाहिए। योग के दौरान छात्र छात्राएँ एवं अध्यापक अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।