विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
थाना क्षेत्र के हिनोटी गांव निवासी 19 वर्षीय युवक राहुल बेरवा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए राजगढ़ के अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से युवक को अलवर के राजकीय जिला अस्पताल में रैफर कर दिया जहां युवक का उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल रमेश जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया। इस घटना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

