संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा खिलाड़ियों का किया सम्मान

Dec 12, 2025 - 14:14
 0
संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा खिलाड़ियों का किया सम्मान

सकट. क्षेत्र के राजपुर बड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रामपति मीना ने बताया कि दौसा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक  प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें अलवर जिले  की सीनियर व जूनियर वर्ग की टीमों ने खो-खो, कबड्डी, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राजपुर बड़ा की 22 छात्रा खिलाड़ियों ने जिला टीम में भाग लेकर खेलों में दमखम दिखाया। संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होकर विधालय पहुंची सभी छात्रा खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार व ग्रामीणों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक बनवारी लाल शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, वार्डन मोनिका यादव सहित विधालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................