खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर मिलेगा 10 लाख का अनुदान-उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रभावी रूप से कियान्वयन एवं कृषि उत्पाद आधारित छोटे उद्योग धन्धो को प्रोत्साहन देने हेतु दिनांक 12.12. 2025 शुक्रवार को पंचायत समिति, मुण्डावर के सभागार में दोपहर 1.00 बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड जयपुर की SPMU TEAM के सदस्य रिंकू गोयल द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रचार प्रसार के लिए योजना के तहत व्यापारियो एंव किसानों को सूक्ष्म खाद्य उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। योजना के तहत सूक्ष्म कृषि प्रसंस्करण इकाई उन्नयन के लिए अथवा नवीन सूक्ष्म कृषि प्रसंस्करण की स्थापना पर प्रोजेक्ट लागत की 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रू. वित्तीय अनुदान के रूप में दिये जाने का प्रावधान है।
पुरूषोतम जाट जिला रिर्सोश पर्सन द्वारा अवगत कराया कि योजना के अन्तर्गत स्थापित किये जा सकने वाले सम्भावित उद्योग निम्न है अचार, पापड, बडी, ब्रेड, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे, जैम/जैली, साबूदाना, पेठा, नमकीन, सेवई, आईस कैन्डी, सत्तू, दाल पनीर, गजक, पोटेटो फेचफाई, हल्दी, पोहा, शहद, कैचअप, पास्ता, मैकोनी, आईसकीम, केक, टोस्ट, घी, नूडल्स, पोपकॉर्न, पतासा निर्माण के उद्योग सम्मलित है। इसके अतिरिक्त आटा चक्की उद्योग, गुड उत्पादन, लहसून, प्याज, अदरक पेस्ट निर्माण मिठाई (रसगुल्ला, गुलाब जामून) तेल मील प्लान्ट उद्योग, ब्राईट फूट निर्माण, मसाला उत्पादन आदि सूक्ष्म कृषि प्रसंस्करण इकाई स्थापित किये जा सकते है। योजना के संबंध में ऑन लाईन आवेदन किये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यशाला में उपस्थित उपनिदेशक कृषि विपणन विभाग अलवर श्री रामविलास यादव ने लोगो को योजना की सम्पूर्ण जानकारी देते हुये आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
सचिव खैरथल मण्डी राजेश चन्द कर्दम ने योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की साथ ही योजना का हितबद्ध व्यक्तियो तक प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया। इस मौके पर प्रधान पंचायत समिति मुण्डावर महेश गुप्ता, रूपेश हवेली पंचायत समिति सदस्य, बाबुलाल जिला पार्षद, ईश्वर यादव जिला पार्षद, संरपच सोडावास सरजीत चौधरी, अजय संरपच, रामपाल संरपच, मनोज संरपच, नरेन्द्र संरपच, संदीन संरपच, बीपीएम राजीवीका मुण्डावर खुशबु टेलर, प्रियंका प्रजापत सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, तिजारा, नेहा यादव सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, किशनगढ़बास सआदि व्यापारी व कृषक वर्ग उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत लाभार्थी सीमा देवी पत्नी दौलत सिंह ग्राम भीवाडा तहसील मुण्डावर को 2.00 लाख रूपये का सहायता राशि प्रधान पंचायत, समिति मुण्डावर, उपनिदेशक कृषि विपणन विभाग अलवर द्वारा दी गई।