महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेरका स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
कठूमर/ दिनेश लेखी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरका में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महिला अधिकारिता के पर्यवेक्षक विष्णु शर्मा ने बताया कि बालिकाओं में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त होने में लाभ मिलेगा।
ग्राम साथिन रुचि रानी ने बताया कि इस दौरान एएनएम द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, एनीमिया, स्वास्थ्य जांच, उम्र के साथ होने वाले शारीरिक बदलावों आदि के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील उड़ान योजना, काली बाई भील शिक्षा संबल सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रिंसिपल बीना मीणा, अध्यापक महेंद्र पाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही |


