भानु शर्मा ने तहसीलदार का पदभार किया ग्रहण
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) तहसील कार्यालय वैर में तहसीलदार के रिक्त पद पर भानु शर्मा आई एएस (प्रशिक्षु) सहायक कलेक्टर भरतपुर ने शुक्रवार को पदभार संभाला। उल्लेखनीय है कि तहसीलदार महेश चन्द शर्मा के 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। जिला कलेक्टर कमर चौधरी के आदेशानुसार भानु शर्मा को अग्रिम आदेशों तक तहसील वैर में तहसीलदार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले 16 दिसंबर को नगरपालिका वैर अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण भानु शर्मा को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी का दायित्व भी सौंपा हुआ है। भानु शर्मा आईएएस (प्रशिक्षु) के तहसीलदार पद पर कार्यभार संभालने से प्रशासनिक कार्यों में निरन्तरता बनी रहेगी। शर्मा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी के साथ -साथ तहसीलदार के पद पर भी कार्य करेंगे।