मई 2026 में होंगे राजस्थान निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव - झावर सिंह खर्रा

Jan 3, 2026 - 10:11
 0
मई 2026 में होंगे राजस्थान निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव - झावर सिंह खर्रा

मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले ... सरकार की तैयारियां पूरी 

जयपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान में नगर निकाय  एवं पंचायत चुनाव को लेकर लम्बे समय से चल रही अटकलों पर अब सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य में अब नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मई 2026 में करायें जाएंगे। उन्होंने  बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष मतदाता  पुनरीक्षण (एसआई आर) कार्यक्रम और शिक्षा विभाग की परीक्षा गतिविधियों के चलते फिलहाल चुनाव संभव नहीं है।

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की ओर से  सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी है। नगर निकायों की सीमाओं का विस्तार, वार्ड परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। और इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ओबीसी वर्ग का डेटा जुटाना और आरक्षण तय करना अभी बाकी है।

खर्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम 5 फरबरी तक चलेगा। इसके बाद मार्च और अप्रैल में स्कूल -कालेज की परीक्षाएं होंगी, जिनमें शिक्षा विभाग का स्टाफ चुनावी कार्यों में सहयोग नहीं दे पाएगा। इसलिए व्यवहारिक रूप से चुनाव मई 2026 में कराना ही सबसे उचित रहेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जयपुर में ही करीब डेढ़ लाख नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं, ऐसे में पुरानी सूची पर चुनाव करना गलत होगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरा होगा, राज्य सरकार तुरंत चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ा देगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................