कांकरोली में आयोजित दो दिवसीय रागनी कंपीटिशन का हुआ समापन
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव कांकरोली में बाबा भवादास के दो दिवसीय मेले में आखिरी दिन रविवार को रागनी कंपीटिशन में कांकरोली, ईसरोता, ईसरोती, मानखेडा सहित कई गांवों के श्रोता उमड़ पड़े। श्रोताओं में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व सरपंच प्रकाश कांकरोली ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भरतपुर सांसद जाटव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे देश की ग्रामीण संस्कृति का उदाहरण है, जो भाईचारा व सामाजिक समरसता का काम करते हैं। सांसद ने कहा कि इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी विरासत की नई पीढ़ी को पहचान होती है। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे चौबीस घंटे सभी लोगों के लिए खुले हुए हैं। विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच प्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं। कई सड़कों व अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
कार्यक्रम में दीपा चौधरी हरियाणा और पार्टी तथा अजीत बैसला पंडित उमाशंकर कोमल चौधरी छाया चौधरी लोकेश चौधरी के साथ कलाकारों ने महाराजा सूरजमल की गाथा व यशोगान के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इस मौके पर अनिल बैसला और पार्टी ने पिंगला, भर्तहरी एवं सत्यवान सावित्री पर इतिहास की गाथा गाई| लोग शाम छह बजे तक चले इस कार्यक्रम में जमे रहे।
इस अवसर पर प्रभारी सुरेश पूंछरी, खेरली ग्रामीण अध्यक्ष हरिकिशन मैनेजर, कठूमर अध्यक्ष राजवीर हुलयाना, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, शहर अध्यक्ष दिनेश गोयल व अजय जाटव, श्रीनिवास जाटव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद बंसल, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र मैथना, कुलदीप चौधरी, संतोष ठेकेदार, कैलाश जनुथरिया, बच्चू सिंह इनद्रावली, शीशराम गुर्जर, रामवीर गुर्जर, सचिन मीणा गावडी, मोरध्वज रेला, भोलाराम शर्मा, सोनू सोती , विष्णु यादव,यूथ अध्यक्ष धर्मपाल नंगली, पूर्व डायरेक्टर महेंद्र सैनी, सहित अनेक लोग मौजूद थे।


