तखतगढ़ में बालिकाओं ओर महिलाओं के लिए कंप्यूटर आधारित नि:शुल्क RSCIT कोर्स का हुआ उद्घाटन
तखतगढ़ (बरकत खान) श्री रजत कॉलेज तखतगढ़ में आज निदेशालय महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर द्वारा RKCL के माध्यम से बालिकाओं ओर महिलाओं के लिए कंप्यूटर आधारित नि शुल्क RSCIT कोर्स का रविवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका तखतगढ़ के पार्षद प्रतिनिधि शेषमल कुमावत, पार्षद सुरेश सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सुधार, डा अशोक चौधरी, उम्मीद भारतीय कि मौजूदगी में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री रजत कॉलेज के संचालक जितेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि हमारी संस्था 2011 से तखतगढ़ में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। आगे बताया कि संस्था द्वारा अब तक 5100 विद्यार्थियों को कंप्यूटर कोर्स करवाया जा चुका है
अपने उद्बोधन में डॉ अशोक चौधरी ने नारी शिक्षा एवं कंप्यूटर ज्ञान के महत्व के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया। आगे पार्षद सुरेश सोलंकी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया। मुकेश सुथार ने विद्यार्थियों एवं संस्था को भविष्य के बारे में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर होली क्रॉस स्कूल प्रधानाध्यापक भीमाराम, ओम क्रॉस विद्यालय कि संचालित गोस्वामी बबीता, कंप्यूटर शिक्षक सुरेश कुमार, निकिता कंवर, महेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, हितेश चौधरी, अरुण कुमार, सूरज सिंह एवं चयनित 30 बालिकाएं मौजूद रहे


