सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने बाल संस्कार केंद्र तखतगढ़ का अवलोकन कर सराहा

Jan 19, 2026 - 07:28
Jan 19, 2026 - 07:44
 0
सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने बाल संस्कार केंद्र तखतगढ़ का अवलोकन कर सराहा

तखतगढ़ (बरकत खान) सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय महावीर बस्ती में चल रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केंद्र का अवलोकन कर सराहा।
जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि माली ने तखतगढ़ की महावीर बस्ती में चल रहे बाल संस्कार केंद्र की वंदना सभा का अवलोकन कर भैया बहनों से संवाद किया तथा प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार से बाल संस्कार केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
माली ने भैया बहनों को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के जीवन की जानकारी देते हुए उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए गए कार्य की जानकारी दी। माली ने प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार जीनगर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले भारत माता पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी ताराराम ने भारत माता की जय का अर्थ समझाया।
इससे पहले बाल संस्कार केंद्र के भैया बहनों ने सुंदर वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे माली ने सराहा। इस अवसर पर सेवा भारती समिति तखतगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र पुरी गोस्वामी व बहिन विमला कुमारी भी उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है