महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा, मंदिरों को आकर्षक सजाया

Feb 15, 2026 - 13:31
 0
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा, मंदिरों को आकर्षक सजाया

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर जिले में महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत धूमधाम से मनाया गया, शिव मंदिरों में तड़के से ही भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लग गया। वहीं मंदिर परिसरों में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। 
श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर पूजा अर्चना की।महाशिवरात्रि को लेकर भगवान महाकाल का आकर्षक श्रृंगार करने के साथ मंदिरों को रंग बिरंगी विधुत रोशनी से सजाया गया। जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन त्रिपोलिया शिव मंदिर पर क्षृद्वालुओं की विशेष भीड़ देखी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................