महुवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई विशाल शिव बारात, विधायक राजेंद्र मीणा सहित शिव भक्तों ने की शिरकत

Feb 15, 2026 - 13:36
 0
महुवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई विशाल शिव बारात,  विधायक राजेंद्र मीणा सहित शिव भक्तों ने की शिरकत

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालयके प्राचीन गणेश मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जीवंत झांकियां के साथ विशाल शिव बारात डीजे की धुन भगवा झंडों के साथ निकाली गई इस अवसर पर शिव भक्तों के साथ विधायक राजेंद्र मीणा ने शिव बारात में सम्मिलित हुए 
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहां की महाशिवरात्रि के पावन एवं अलौकिक अवसर पर गणेश मंदिर महवा से शिव भक्तों के साथ विशाल  भगवान शिव की दिव्य बारात में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर यह अद्भुत दृश्य सच में आत्मा को स्पर्श करने वाला था। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भगवानशिव के केनाम के जयकारों और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। विधायक राजेंद्र मीणा ने सभी विधानसभा क्षेत्र वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भगवानदेवों के देव भगवान शिव की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे। भोलेनाथ हम सबके जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता का अंधकार दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सद्बुद्धि का प्रकाश फैलाएँ।

महादेव की भक्ति हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर सदैव अग्रसर रखे। 
गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई भगवान शिव की जीवंत झांकियां के साथ ढोल नगाड़ा बैंड बाजों के साथशिव बारात  मुख्य बाजार  ,सुनार बाजार, झंडे के नीचे,तहसील रोड, हिंडौन रोड, थाने के सामने , सब्जी मंडी मुख्यबाजार होते हुए गणेश मंदिर पहुंची जहां विधायक  राजेंद्र  मीणा ने सभी आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बधाई दे दी इस दौरान शिव बारात का महुवा के अनेक सामाजिकसंगठनों ने पुष्प वर्षा व जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया

इस अवसर पर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, समाजसेवी विनीत बंसल, इंद्रेश बंसल, राजू स्वामी,महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, छोटेलाल गुर्जर खेमचंद किवाड़िया, धारा सिंह पीपलखेड़ा, भगवान सहाय तिवारी, लोकेश अवस्थी, महेश शर्मा गणेश मंदिर पुजारी, जीतू काजल केटर, नितिनसोनी, रोहतास सेन, हर्ष , सुशील सेन, पवन गुर्जर, सहित हजारों शिव भक्त मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................