पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहडोली गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान सोमवार को महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के परिजन इसराइल ने बताया कि 38 वर्षीय ममता, जो मूल रूप से उमराली गांव की निवासी थी, उसका विवाह वर्ष 2010 में साहडोली गांव में हुआ था। परिजनों के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को घर में हुए किसी आपसी विवाद से आहत होकर ममता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे आनन-फानन में अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पिछले तीन दिनों से अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने अंतिम सांस ली।
घटना की सूचना मिलने पर बगड़ तिराया थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए पीहर पक्ष एवं परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है


