डॉ दीपिका अरोड़ा राजस्थान सचिवालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

Feb 16, 2026 - 13:24
 0
डॉ दीपिका अरोड़ा राजस्थान सचिवालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  17 से  23 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक डॉ दीपिका अरोड़ा अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्केटबॉल महिला खेलकूद प्रतियोगिता में सचिवालय टीम से खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगी गौरतलब है कि डॉ दीपिका स्वयं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है और एक स्वर्ण पदक विजेता प्रशिक्षक भी है महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी ने बताया की हमारे साहडोली की यह है एकमात्र महिला प्रशिक्षक हैं जिनके निर्देशन में हाल ही में 2 से 6 जनवरी बाड़मेर में राजस्थान 19 वर्ष बालिकाओं ने 69 वर्षों में प्रथम बार स्वर्ण पदक जीत कर भारतवर्ष में अव्वल रही। 
इनकी इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार ही नहीं अलवर शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित हुआ है।  अब खुद एक खिलाड़ी के रूप में राजस्थान सचिवालय बास्केटबॉल टीम सदस्य के रूप में भाग लेंगी इसके लिए साहडोली क्षेत्र के सरपंच आशु खां व विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................