वंदे मातरम क्विज़ और मतदान जागरूकता पर हुई भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में मतदाता साक्षरता क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय एवं स्टाफ सदस्यों ने मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही मतदान जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर निष्पक्ष मतदान करने का प्रण लिया। मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें नेहा प्रथम, रजनदीप द्वितीय एवं नीरू तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, यश्मी द्वितीय एवं शालू तृतीय रहीं।
इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी साक्षी जैन ने बताया कि वंदे मातरम् की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रजनदीप ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय एवं कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर मीणा और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह एवं प्रभुदयाल उपस्थित रहे।