संगम विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम अखिल भारतीय विश्व विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी
भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) स्थानीय संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा के खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 2 मार्च से 7 मार्च तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्व विद्यालय मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2026-27 में विश्वविद्यालय के मुक्केबाज रिद्धिम जांगिड़- 50 किग्रा, अंकित जाट-55 किग्रा, ललित सिंह राठौड़- 70किग्रा व रुद्र प्रताप सिंह राठौड़- 75 किग्रा वजन श्रेणी में संगम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगम यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. करूनेश सक्सेना, प्रो. वाईस चांसलर प्रो. मानस रंजन पानिग्रही और रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने मुक्केबाजों और बॉक्सिंग कोच राजेश कोली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाऐं दी ।